PM Kisan Status, 24 Feb. 2023: पीएम किसान को लेकर सरकार ने दी बड़ी जानकारी, जानें 13वीं क़िस्त की अपडेट

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार से 100% वित्त पोषण के साथ एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। इसकी शुरुआत 1 दिसंबर 2018 से हुुुई थी। इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसान परिवारों को 6 हेक्टेयर / – प्रति वर्ष की आय सहायता प्रदान की जाएगी, जिसमें 2 हेक्टेयर तक की संयुक्त भूमि / स्वामित्व वाले छोटे और सीमांत किसान परिवार होंगे।

योजना के लिए परिवार की परिभाषा पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे हैं। राज्य सरकार और केन्द्र शासित प्रदेश प्रशासन उन किसान परिवारों की पहचान करते हैं जो योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार समर्थन के पात्र हैं। PM Kisan Samman Nidhi के तहत मिलने वाला फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT (Direct Bank Transfer) के जरिए स्थानांतरित किया जाता है। इस लेख के जरिए हम PM Kisan Samman Nidhi Yojana से जुड़ी Latest Updates जैसे – PM Kisan Yojana Installment, PM Kisan eKYC, PM Kisan Status आदि सभी सूचनाएं प्रदान करेंगे।

PM Kisan Latest Updates, 14 February 2023

हाल ही में कृषि मंत्रालय के मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा के एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत लाभार्थियों की संख्या पहली अवधि (दिसंबर 2018 – मार्च 2019) में 3.16 करोड़ से बढ़कर 11वीं अवधि (अप्रैल 2022 – जुलाई 2022) में 10.45 करोड़ हो गई है, इसके साथ ही और भी कई जानकारियां इस लिखित उत्तर में दी गई है जिसे आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।

लेटेस्ट खबरों की मानें तो सरकार इस महीने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 13वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, इस बारे में सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक एलान तो नहीं किया गया है। लेकिन 12वीं किस्त के अक्टूबर में रिलीज होने के बाद बहुत संभव है कि किसानों को PM Kisan 13th Installment होली से पहले ही रिलीज कर दिया जाएगा। इसके अलावा नए सत्र के बजट में PM किसान योजना के तहत मिलने वाली राशि में भी इजाफा किए जाने की खबर थी, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

PM Kisan Status,

2 हजार रुपए चाहिए तो जल्द कर लें e-KYC

अगर किसी किसान भाई ने अभी तक अपना KYC नहीं कराया है, तो जल्दी से करा लें, क्योंकि बिना KYC के PM किसान की अगली क़िस्त नहीं आएगी, और उन्हें पैसे नहीं मिलेंगे। इसके अलावा किसान लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं, और जान सकते हैं कि उन्हें इस बार PM किसान का पैसा मिलेगा या नहीं। इसके अलावा उम्मीदवारों का खाता NCPI से जुड़ा होना चाहिए, और साथ ही उन्हें अपनी जमीन को भी प्रमाणित करने की आवश्यकता है।

होली से पहले आ सकती है 13वीं क़िस्त

हाल ही में आ रही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो PM Kisan की 13वीं क़िस्त होली से पहले आ सकती है, हालांकि इसके लिए अभी तक कोई निश्चित डेट नही दी गई है। इसके अलावा आपको बता दें कि अब तक कई सारे लोगों का इस योजना से नाम कट चुका है, क्योंकि कई सारे लोग अब तक फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ ले रहे थें, उन्हें अब 2000 रुपए नहीं मिलेंगे। ऐसे में जो किसान अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं क़िस्त प्राप्त करना चाहते हैं वे अपना केवाईसी जरुर करा लें

PM Kisan सम्मान निधि – संक्षिप्त विवरण

  1. योजना का नाम : PM Kisan Samman Nidhi Yojana List (PMKISAN)
  2. लॉन्च किया गया : केंद्र सरकार के द्वारा
  3. लाभार्थी : भारत के छोटे और सीमांत किसान
  4. मुख्य लाभ : ₹6000/ प्रतिवर्ष 3 किश्तों में
  5. योजना का उद्देश्य : किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना
  6. आधिकारिक वेबसाइट : https://pmkisan.gov.in/

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है?

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक पहल है, हालांकि इसमें सभी मध्यमवर्गीय किसानों को न्यूनतम आय के रूप में प्रति वर्ष ₹6,000 तक का पीएम किसान बेनिफिट प्रदान किया जाता है। 1 फरवरी 2019 को भारत के 2019 के अंतरिम केंद्रीय बजट के दौरान पीयूष गोयल द्वारा इस पहल की घोषणा की गई थी। इस योजना की लागत ₹75,000 करोड़ है, और यह दिसंबर 2018 से शुरू है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान को प्रति वर्ष ₹6000 का भुगतान तीन किश्तों में किया जाएगा।

राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश इस योजना दिशानिर्देशों के तहत वित्तीय सहायता के लिए पात्र किसान परिवारों की पहचान करते हैं। लाभार्थियों की पहचान के बाद, इस योजना के तहत आवंटित की जाने वाली धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी जाती है।

PM Kisan Eligibility क्या है?

किसी भी सरकारी योजना का एक निश्चित पात्रता मानदंड होता है, जिसके आधार पर लाभार्थी को लाभ प्रदान किया जाता है। पीएम किसान योजना के तहत छोटे और सीमांत किसान जो भारतीय नागरिक हैं, वही कवर किए जाएंगे। इसके अलावा, सभी भूमिधारक किसान परिवार, जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि है, योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं। नीचे कुछ पात्रता बिंदु दिए गए हैं।

  1. वित्तीय सहायता चाहने वाला लाभार्थी भारत का निवासी होना चाहिए।
  2. ऐसे आवेदक छोटे और सीमांत किसान परिवार हैं। एक किसान परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल हैं। पति, पत्नी या बच्चे अलग से लाभों का दावा नहीं कर सकते हैं।
  3. किसान परिवार के पास सिर्फ 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि है जिसका उपयोग कृषि कार्यों के लिए किया जा सकता है। विभिन्न राजस्व ग्रामों की कुल भूमि 2 हेक्टेयर से कम होनी चाहिए। भूमि शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी स्थित हो सकती है।

इसके अलावा निम्नलिखित लोग इस योजना के पात्र नहीं होंगे-

  1. सभी संस्थागत भूमि धारक।
  2. किसान परिवार जो निम्न श्रेणियों में से एक या एक से अधिक हैं।
  3. संवैधानिक पदों के पूर्व और वर्तमान धारक
  4. पूर्व और वर्तमान मंत्रियों / राज्य मंत्रियों और लोक सभा / राज्यसभा / राज्य विधानसभाओं / राज्य विधान परिषदों के पूर्व / वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर, जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
  5. केन्द्रीय / राज्य सरकार के मंत्रालयों / कार्यालयों / विभागों और इसकी फील्ड इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रम और संलग्न कार्यालय / स्वायत्त संस्थान सरकार के साथ-साथ स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी
  6. (मल्टी टास्किंग स्टाफ / चतुर्थ श्रेणी / समूह डी कर्मचारियों को छोड़कर)
  7. सभी सुपरनैचुरेटेड / रिटायर्ड पेंशनर्स जिनकी मासिक पेंशन रु। 10,000 / – अधिक है
  8. (उपरोक्त श्रेणी के मल्टी टास्किंग स्टाफ / चतुर्थ श्रेणी / समूह डी कर्मचारियों को छोड़कर)
  9. अंतिम मूल्यांकन वर्ष में आयकर का भुगतान करने वाले सभी व्यक्ति
  10. व्यवसायी, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जो पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana से जुड़े आवश्यक दस्तावेज क्या है?

PM Kisan samman Nidhi Yojana के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, जिसकी सूची निम्नलिखित है-

  1. मूल निवास प्रमाण पत्र
  2. कृषक होने का प्रमाण पत्र
  3. आधार कार्ड
  4. पैन कार्ड
  5. खाता खतौनी की नकल
  6. पासपोर्ट साइज फोटो
  7. बैंक अकाउंट का विवरण
  8. आय प्रमाण पत्र

PM Kisan Samman Nidhi Registration प्रोसेस क्या है?

अगर आप भी एक कृषक हैं और आपने अभी तक PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 के लिए आवेदन नहीं किया है तो आज आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? सवाल का जवाब इस लेख में मिल जाएगा। आप सिर्फ नीचे बताई गयी प्रक्रिया के अनुसार स्टेप्स फॉलो करें और आपका PM Kisan Registration सफलतापूर्वक हो जाएगा।

  1. PM Kisan Yojana Registration के लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर आप “नया किसान पंजीकरण” विकल्प पर क्लिक करें।
  1. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, वहां मांगी गई सभी जानकारियों जैसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर ओटीपी को दर्ज करें, और सबमिट कर दें।
  2. इसके बाद आपके सामने PM Kisan Registration Form खुलेगा। इसे भलीभांति भरकर सबमिट कर दें।

pmkisan64x300

  1. इसके बाद आपका प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन पूरा हो जाएगा। एक बार आवेदन के स्वीकृति मिल जाने के बाद आपको सरकार द्वारा मिलने वाली वित्तीय सहायता का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

PM Kisan Status कैसे देखें?

अगर आपने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए नया आवेदन किया है तो आप अपना pm kisan beneficiary status देख सकते हैं, इसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है-

  1. PM Kisan Status देखने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pm kisan gov in पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। होम पेज पर आपको फार्मर कॉर्नर में “स्टेटस ऑफ़ सेल्फ रजिस्टर्ड” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

pmkisan 237x300

  1. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां आपसे आपका आधार नंबर और इमेज वेरिफिकेशन के लिए कहा जाएगा।
  2. सब सही-सही भरकर आप आगे दिए गए सर्च बटन पर क्लिक कर दें।

इसके बाद आपके सामने आपके pm kisan beneficiary status आ जाएगा। इसमें आपके रजिस्ट्रेशन का पूरा विवरण आ जाता है। साथ ही आपका आवेदन कहाँ पेंडिंग में है और आवेदन अस्वीकार होने पर रिजेक्शन का कारण भी लिखा रहता है।

किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 2023 में अपना नाम कैसे देखें

ऐसे किसान जो पीएम किसान योजना लिस्ट (सूची) 2023 में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो वे नीचे बताई गयी प्रोसेस के माध्यम से इसे आसानी से देख सकते हैं-

  1. PM Kisan List देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pm kisan gov in पर मौजूद फॉर्मर कार्नर पर जाएं।
  2. इसके बाद बेनिफिशरी लिस्ट पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करने के बाद नए पेज पर आ अपना राज्य का नाम, जिला का नाम, तहसील का नाम, ब्लॉक का नाम तथा गांव का नाम चुनें और उसके बाद गेट रिपोर्ट (Get Report) के विकल्प पर क्लिक कर दें।

pm kisan-300x167

  • इसके बाद आपके गांव के जितने भी लाभार्थी है या जिनको सम्मान निधि की किस्तें मिल रही हैं उन सभी के नाम की सूची आपके सामने खुल जाएगी।

PM Kisan e-KYC कैसे करें?

हाल ही में PM Kisan e-KYC को हर किसानों के लिए कराना जरूरी हो गया था, बिना PM Kisan e-KYC के किसानों के खाते में पैसे का भुगतान नहीं हो रहा था। इसके लिए अंतिम तिथि 31 मई 2022 थी लेकिन अब कृषि और किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत केवाईसी पूरा करने की अंतिम तिथी को आगे बढ़ा दिया है।

पीएम किसान पोर्टल (PM Kisan Portal) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, किसान अब 31 जुलाई, 2022 तक अपना eKYC करा सकते हैं। PM Kisan e-KYC करने का तरीका निम्नलिखित है-

  1. ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pm kisan gov in पर जाकर नीचे फॉर्मर कॉर्नर पर स्क्रॉल करें।
  2. वहां सबसे ऊपर आपको e-KYC का विकल्प दिखेगा, उसपर क्लिक कर दें।
  3. इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जहाँ आप अपने आधार और मोबाइल ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं।

pmkisan 300x167

किसानों के लिए पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का फायदा उठाने के लिए ई-केवाईसी (eKYC) कराना बेहद ही जरूरी है। ऐसे में अगर किसी किसान ने ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है, तो उसे किसान सम्मान निधि योजना के 2000 रुपये नहीं मिलेंगे। सरकार ने यह कदम इस योजना में फैल रही धोखाधड़ी को रोकने हेतु उठाया है।

PM Kisan Samman Nidhi Scheme Rejected List

इस योजना के तहत किसानों द्वारा किए गए आवेदनों को अस्वीकार करने के कई कारण हैं, जैसे कि

  1. किसान की आयु 18 वर्ष से कमखसरा खतौनी में कुछ गलत जानकारी देना।
  2. किसान द्वारा गलत बैंक खाता संख्या दर्ज की गई या गलत तरीके से IFSC कोड भरना।
  3. आवेदन पत्र भरते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि करना।
  4. किसान का खाता अवैध या बंद होने पर।
  5. आपने बैंक का नाम दर्ज किया है लेकिन आपने दूसरे बैंक का IFSC कोड दर्ज किया है।
  6. अभी तक eKYC नहीं कराया गया है।

पीएम किसान वेबसाइट के अनुसार, अगर किसी कारणवश खाते में पैसा नहीं आ रहा है, तो किसान को अगली किश्त का इंतजार करना चाहिए। इसके बाद भी अगर राशि नहीं आती है तो उसे बैंक डिटेल चेक करवा लें। कई बार ऐसा होता है कि आधार नंबर या किसी अन्य कागज की गलती के कारण खाते में पैसा नहीं आ पाता है। अगर फिर भी आपका पैसा नहीं आता है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर्स पर सम्पर्क कर सकते हैं।

PM Kisan Helpline नंबर क्या है?

पीएम-किसान हेल्पलाइन 155261 या टोल फ्री नंबर – 1800115526 है। इसके अलावा आप कृषि मंत्रालय के इस नंबर (011-23381092) पर भी संपर्क कर सकते हैं। साथ ही आप जिला कृषि अधिकारी या लेखाकार से भी संपर्क कर सकते हैं।

KCC Form डाउनलोड कैसे करें?

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा PM Kisan के लाभार्थियों को अब किसान क्रेडिट कार्ड यानी KCC की भी सुविधा से अब जोड़ाम जा रहा है। इसकी मदद से किसान भाई अब अपने फसलों की देखभाल हेतु ऋण भी ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट के फॉर्मर कॉर्नर में मौजूद KCC Form डाउनलोड बटन पर क्लिक करना होगा।

क्लिक करने के बाद इसे आप भलीभाँति भरकर संबंधित कार्यालय में जमा कर दें, इसके लिए अगर आप चाहें तो अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र की भी मदद ले सकते हैं।

PM Kisan Beneficiary Status – List Check Online – 2023

Welcome to PM Kisan Status – Check your PM Kisan Beneficiary Status and Search your Name in PM Kisan List for the PM Kisan Samman Nidhi Yojana online.

अगर आपने PM Kisan Yojana के लिये आवेदन किया है और आपको किस्त (Installment) अभी तक प्राप्त नहीं हुई है | तो आप अपनी यानि लाभार्थी की स्थिति (PM Kisan Status) ऑनलाइन देख सकते हो | इससे आपको पता चलेगा की आपको क़िस्त प्राप्त हुई है या नहीं या फिर आपका आवेदन स्कीकर किया गया है या नहीं |

SchemePM Kisan Samman Nidhi Yojana
(पीएम किसान सम्मान निधि योजना)
ForFarmers
(किसान)
Benefitsप्रति वर्ष ६००० रु आर्थिक सहायता
Launched byGovernment of India
Managed byDepartment of Agriculture
& Farmers Welfare

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है?

भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सभी किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये तक की रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। पीयूष गोयल द्वारा अंतरिम केंद्रीय बजट २०१९ में इस योजना की घोषणा की गई थी ।

PM Kisan Beneficiary Status Check कैसे करे?

PM Kisan Beneficiary Status Check करने के लिये आपको पी एम किसान की वेबसाइट के beneficiary status वेबपेज पर जाना है |

Go to the PM Kisan Beneficiary Status webpage >

Step 1 – विकल्प चुने (Select Option) –

PM Kisan Status चेक करने के लिये आपको दो विकल्प दिये गये है | १) Mobile Number २) Registration Number इनमे से कोई भी एक विकल्प चुनकर संख्या दर्ज करे और Get Data इस बटन पर क्लिक करे |

अगर आपको अपना Registration Number पता नहीं है तो Know your registration number पर क्लिक करके आप पता लगा सकते है |

pm-Kisan-Status-Search-min

Step 2 – PM Kisan Beneficiary Status देखे –

उसके बाद आपके सामने किसान के आवेदन की सम्पूर्ण जानकारी आ जायेगी | इसमें आपको
पता चलेगा की आपका आवेदन चालू है या नहीं और वह स्वीकारा गया है या नहीं | प्रिंट आइकॉन पर क्लिक करके आप इस जानकारी को सेव कर सकते है |

PM-Kisan-Status-min

उसी के साथ क़िस्त यानि Installment लाभार्थी यानि किसान के बैंक अकाउंट में भेजी गयी है तो उस क़िस्त की जानकारी भी आपको दिखेगी |

6-to-10-Installment6 to 10 Installment

11-to-12 Installment

11-to-12 Installment

PM Kisan Beneficiary List कैसे चेक करे?

PM Kisan Beneficiary List ऑनलाइन देखने के लिये आपको पी एम किसान की वेबसाइट के beneficiary list वेबपेज पर जाना है |

Go to the PM Kisan Beneficiary List webpage >

Page – pmkisan.gov.in/Rpt_BeneficiaryStatus_pub.aspx

Step 1 – क्षेत्र (इलाका) चुने –

PM Kisan Beneficiary List देखने के लिये आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव (एरिया) दी गई सूचि में से चुनना है | बाद में Get Report बटन पर क्लिक करे |

PM-Kisan-Beneficiary-List-min

Step 2 – PM Kisan Beneficiary List देखे –

उसके बाद आपके सामने लाभार्थी किसानो की सूचि आयेगी | इसमें आपको किसानो का नाम उनके पिता का नामलिंग और पत्ता यह जानकारी दिखेगी |

Beneficiary-List-min-768x1226


Check HerePM Kisan Beneficiary Status
Check HerePM Kisan Beneficiary List

Related Important Links

PM Kisan Yojna Village farmer ListnewClick Here
Join Telegram newClick Here
Home Page newClick Here

PM Kisan से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है?

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) एक केंद्रीय सरकार की योजना है जो देश के सभी भूमिधारक किसानों के परिवारों को कृषि और संबद्ध गतिविधियों के साथ-साथ घरेलू जरूरतों से संबंधित विभिन्न चीजों की खरीद के लिए उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए आय सहायता प्रदान करती है।

PM Kisan Yojana के क्या फायदें हैं?

पीएम-किसान योजना के तहत, सभी भूमिधारक किसानों के परिवारों को हर चार महीने में 2000 रुपये की तीन समान किश्तों में 6000 रुपये प्रतिवर्ष का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाएगा।

PM Kisan Scheme कब शुरू की गई थी?

24 फरवरी, 2019 को माननीय प्रधान मंत्री द्वारा पीएम-किसान योजना शुरू की गई थी।

इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए कौन पात्र हैं?

सभी भूमिधारी किसान परिवार, जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि है, योजना के तहत लाभ पाने के पात्र हैं।

क्या 2 हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य भूमि वाले किसी व्यक्ति या किसान परिवार को इस योजना के तहत कोई लाभ मिलेगा?

योजना का दायरा सभी किसान परिवारों को कवर करने के लिए बढ़ा दिया गया है, भले ही उनकी जोत के आकार का आकार कुछ भी हो।

यदि लाभार्थी योजना के तहत के लिए गलत जानकारी प्रदान करता है तो क्या होगा?

गलत जानकारी देने के मामले में, लाभार्थी हस्तांतरित वित्तीय लाभ की वसूली और कानून के अनुसार अन्य दंडात्मक कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा।

क्या आयकर दाता किसान या उसकी पत्नी/पति इस योजना के तहत लाभ पाने के पात्र हैं?

नहीं, आयकर दाता किसान या उसकी पत्नी/पति इस योजना के तहत लाभ पाने के पात्र नहीं हैं।

आशा है, आपको हमारे द्वारा दी गई PM Kisan, PM Kisan Status / pm kisan beneficiary status और रजिस्ट्रेशन आदि से जुड़ी जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपके इससे जुड़े कोई सवाल हों तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे जरूर पूछें।

Updated: February 23, 2023 — 9:41 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *